स्वतंत्रता दिवस पर सबकी हो भागीदारी : उपायुक्त
जासं सिमडेगा स्वतंत्रता दिवस के सफलतापूर्वक आयोजन की तैयारी को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक की गई।
जासं, सिमडेगा: स्वतंत्रता दिवस के सफलतापूर्वक आयोजन की तैयारी को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में शनिवार को डीसी विप्रा भाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। उपायुक्त ने कहा स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम से मनाया जाएगा। आजादी के वीर सपूतों एवं गांधीजी के सपनों का भारत बनाने में आम लोगों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। 15 अगस्त पर जिला स्तरीय कार्यक्रमों में आमलोगों की भागीदारी निभाने की अपील उपायुक्त ने की। उन्होंने कहा पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष और अधिक हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों, सरकारी भवनों, विद्यालयों में विशेष साफ-सफाई रखने का निर्देश नगर परिषद् के अलावे सबंधित प्रतिष्ठानों को दिया। साथ ही सभी सरकारी पदाधिकारी अपने अपने आवास के साथ साथ पंचायत स्तर पर भी झंड फहराया जाएगा। प्रभातफेरी निकाली जाएगी। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय स्थित परमवीर अलबर्ट एक्का मैदान सिमडेगा में प्रात: 9:05 बजे आयोजित किया गया है। इस अवसर पर सशस्त्र पुलिस बल, सीआरपीएफ जवान, सहायक पुलिस, होमगार्ड जवान, एनसीसी , स्काउट, गर्ल्स गाइड तथा स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं परेड में भाग लेंगे। उर्सुलाईन कॉन्वेंट, सामटोली के नेतृत्व में छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान का संचालन किया जाएगा।
उपायुक्त ने मलेरिया एवं डेंगू आदि मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिग मशीन से फॉगिग करने का निर्देश दिया। जिला शिक्षा पदाधिकारी सिमडेगा के नेतृत्व में संध्या 6:30 बजे से 9:30 बजे नगर भवन सिमडेगा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के दिन शराब बन्द दुकानें बंद रहेगी। इधर, बकरीद सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बकरीद 12 को मनाया जाएगा। यद्यपि चांद के ²ष्टिगोचर होने पर तिथि में परिवर्तन संभव है। उपायुक्त ने उपस्थित शांति समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांति पूर्ण तरीके से पर्व जिले में मनाया जाएगा। बकरीद के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी, लाठी बल, सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। वाट्शॉप, फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया पर नजर रखी जाएगी। प्रतिबधित पशुओं की कुर्बानी देना गैर कानूनी है, ऐसा न हो। बैठक में अनमुंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, डीएसपी, जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, विधायक प्रतिनिधि, नगर परिषद् अध्यक्ष, शांति समिति, अध्यक्ष चैम्बर ऑफ कॉमर्स, सदस्य चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य व स्कूल के प्राचार्य के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे।