गुमला में कांग्रेस की रैली को ले बांटी गई जिम्मेदारी
सिमडेगा : जिला कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष अनूप केसरी का आवास में हुई। मंच
सिमडेगा : जिला कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष अनूप केसरी का आवास में हुई। मंच का संचालन रैमन बा ने किया। बैठक के मुख्य मुद्दा आगामी लोकसभा चुनाव था। जिसे लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। बताया गया कि गुमला जिला में 20 फरवरी को होने वाली रैली को स्थगित कर 24 फरवरी को कर दिया गया है।इस रैली में प्रदेश के प्रभारी आरपीएन ¨सह सह प्रभारी उमंग ¨सघर मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। जिला के तमाम पदाधिकारियों को प्रखंड वाइज जिम्मेदारी दी गई। बैठक में जोनल कोऑर्डिनेटर रमा खलखो ने अपने विचार में कहा कि जिस भी पदाधिकारी को जिम्मेवारी मिली है, वह ईमानदारी पूर्वक इस जिम्मेदारी को निभाएं। आने वाला समय कांग्रेस के लिए है और जनता कांग्रेस से जुड़ना चाहती है,जिसका परिणाम कोलेबिरा उपचुनाव दिखा है।कांग्रेस पार्टी ही गरीबों, किसान, दलित, आदिवासी का भला कर सकती है। पूर्व विधायक नियल तिर्की ने कहा कि यह चुनाव हम लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और कार्यकर्ता ही जीत की माध्यम बनते हैं। श्री तिर्की ने जानकारी दी कि 6 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी राउरकेला आ रहे हैं। सिमडेगा जिला कांग्रेस कमेटी को निमंत्रण दिया गया है। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष राम नारायण ¨सह रोहिल्ला, पुष्पा कुल्लू ,जॉन्सन ¨मज, मनोज जयसवाल, समी आलम, देवनीस खलखो,कृष्णा नाग, सुनील खड़िया, फ्रांसिस बिलुंग, डेविड तिर्की आदि उपस्थित थे।