बाल संप्रेक्षण गृह में उपलब्ध कराएं पुस्तक : डीसी
उपायुक्त सुशांत गौरव ने शुक्रवार को बाल संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया। उ
जासं,सिमडेगा : उपायुक्त सुशांत गौरव ने शुक्रवार को बाल संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने संप्रेषण गृह की मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी बाल संप्रेषण गृह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई, भोजन एवं अन्य गतिविधियों के बारे में पदाधिकारी से जानकारी मांगी। ग्रेडिग के अनुसार बच्चों के बेड एवं कमरा की व्यवस्था करने को कहा। डीसी ने बैरक का भी निरीक्षण किया। चापाकल के पानी का टेस्टिग कराने को कहा। किशोर न्याय बोर्ड, रिक्रेशन रूम, स्मार्ट क्लास रूम, डायनिग रूम इत्यादि भवनों का उपायुक्त ने निरीक्षण किया। कहा कि 2 से 10 कक्षा तक के 2 सेट किताब गृह में उपलब्ध कराया जायेगा। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक दण्डाधिकारी के अलावे अन्य उपस्थित थे।