थाने में धरने पर बैठीं विधायक विमला प्रधान, जानें-क्या है मामला
vimla pradhan. झारखंड में सिमडेगा के बीससूत्री अध्यक्ष रणधीर की गिरफ्तारी के विरोध में विधायक विमला प्रधान सदर थाना गेट पर धरने पर बैठ गई हैं।
सिमडेगा, जेएनएन। झारखंड में सिमडेगा के बीससूत्री अध्यक्ष रणधीर कुमार की गिरफ्तारी व पुलिस की रवैया से क्षुब्ध विधायक विमला प्रधान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को सदर थाना गेट पर धरने पर बैठ गई हैं।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2005 में सिमडेगा प्रखंड में मारपीट के एक मामले में रणधीर कुमार बरी हो गए थे। लेकिन थाना में रिकॉल आदेश के कागजात जमा नहीं किए जाने के कारण पुलिस ने शुक्रवार को तड़के घर से उठा कर थाना ले आई।
सिमडेगा में विधायक के धरना पर बैठने की खबर सुन एसपी पहुंचे थाना।
इसके बाद सुबह जेल भेजने के प्रक्रिया के दौरान हथकड़ी लगाए जाने से नाराज होकर विधायक थाने के गेट पर अपने समर्थकों के साथ धरना पर बैठ गईं।
एसपी संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। विधायक ने उन्हें पूरे मामले से अवगत कराते हुए थानेदार राजेन्द्र प्रसाद को हटाने की मांग की। एसपी ने कहा कि अगर कहीं मिस हैंडलिंग हुई तो जांच कर उपयुक्त करवाई होगी। एसपी के आश्वासन के बाद धरना से उठे कार्यकर्ता। विधायक वहीं से फोन से इस मामले में डीजीपी से बात की और करवाई की मांग की। करीब आधे घंटे धरना चला। उसके बाद विधायक वापस लौट गईं।