याद किए गए बापू व शास्त्री
जासं सिमडेगा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर पूरे जिले में मनाया गया।
जासं, सिमडेगा: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर पूरे जिले में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाहरणालय में सिमडेगा विप्रा भाल, उपविकास आयुक्त, जिला नजारत उपसमाहर्ता, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी व जिला के सभी पदाधिकारियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इधर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर के नेतृत्व में महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती के अवसर पर गांधी मैदान स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। शहर के महावीर चौक में सब्जी ले रहे लोगो के बीच कपड़ा का थैला वितरण कर सिगल यूज प्लास्टिक से मुक्त देश निर्माण के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।विधायक विमला प्रधान ने प्लास्टिक के इस्तेमाल से पर्यावरण के नुकसान की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक पूरी, लक्ष्मण बड़ाईक,अनूप प्रसाद,फुलसुन्दरी देवी, कृष्णा राय कोटवार,रोहित सिंह,संजय शर्मा, सुदर्शन सिंह,कृष्णा ठाकुर,नीरज बड़ाईक,रामप्रसाद राम, जोगेंद्र राम इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे। इधर जिले में सरकारी कार्यालयों व संस्थानों में बापू व शास्त्री जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। साथ उनके जीवन यात्रा से सीख लेते हुए अमल करने का संकल्प लिया गया।
नवोदय विद्यालय में मनाई गई जयंती
कोलेबिरा: जवाहर नवोदय विद्यालय कोलेबिरा में महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर प्राचार्य बी.पी. गुप्ता ने इन महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मौके पर संगीत शिक्षिका के संचालन में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने महात्मा गांधी का प्रिय भजन गाया गया। कार्यक्रम में रामायण पासवान, मनोज कुमार, श्रवण कुमार चौरसिया, भोजलाल लिल्हारे, नमिता कुमारी, दीप्ति यादव, रंजु कुमारी, निकिता क्लारा होरो, पी.सी. कंडुलना, अवधेश रजक, नन्दलाल यादव, शिव किकर महतो आदि थे।