स्कूल चले अभियान को ले बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी
ठेठईटांगर: विद्यालय चले चलाएं अभियान के तहत मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jun 2018 08:55 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jun 2018 08:55 PM (IST)
ठेठईटांगर: विद्यालय चले चलाएं अभियान के तहत मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान राजकीयकृत मध्य विद्यालय बसारटोली के विद्यार्थियों द्वारा मुख्यालय में प्रभातफेरी निकालकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही विद्यालय से दूर हुए बच्चों को पुन: विद्यालय से जोड़ने, विद्यालय में संचालित योजना आदि के बारे में लोगों को जागरूक होने आदि से संबंधित नारे लगाए गए।
प्रभातफेरी विद्यालय से प्रारंभ हुई जो मुख्य चौक, बजारटांड, भट्टीटोली आदि क्षेत्र का भ्रमण किया।इसके उपरांत प्रभातफेरी विद्यालय पहुंच कर सम्पन्न हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें