तेज बारिश में पुलिस ने महिला को बचाया
तेज बारिश में पुलिस ने महिला को बचाया
तेज बारिश में पुलिस ने महिला को बचाया
संसू,जलडेगा(सिमडेगा): ओड़गा ओपी क्षेत्र के ढेलसेरा गांव के निकट रेलवे ट्रैक के किनारे असहाय स्थिति में गिरी व मूसलाधार बारिश में भीग कर कांप रही महिला की पुलिस मददगार बनी। पुलिस ने महिला को रेस्क्यू कर बचाया।इस संबंध में सर्वप्रथम ग्रामीणों ने ओड़गा मुखिया मुकुट समद को दी। इसके बाद मुखिया द्वारा ओपी के एसआई विष्णु कुमार गोस्वामी को इसके बारे में बताया। तेज़ बारिश के बावजूद ओड़गा पुलिस अविलंब मौके पर पहुंची एवं महिला को ओड़गा ओपी लाया गया। एसआइ विष्णु कुमार गोस्वामी ने बताया कि रेलवे ट्रैक के किनारे बारिश में भींगने के कारण महिला की हालत बेहद खराब हो गई थी। अगर और देर होती तो महिला की जान भी जा सकती थी। फिलहाल, महिला को ओड़गा पुलिस द्वारा नई साड़ी व कंबल दिया गया है।महिला खतरे से बाहर है। महिला की पहचान चेरेंगी किस्पोट्टा उर्फ इतवारी, पति स्व.लोदरो तोपनो, मायके पपरापानी ढेंगुर पानी और ससुराल जोकेता महुवा टोली निवासी के रूप में हुई है। ओड़गा पुलिस महिला को सकुशल घर पहुंचाने में जुटी है। इस घटनाक्रम के बाद पूरे क्षेत्र में ओड़गा पुलिस की सराहना हो रही है।