समाज के लिए शिक्षक होते हैं पुरोहित : बिशप
कुरडेग : प्रखंड के कैथोलिक पल्ली खालीजोर में बुधवार को दो नए पुरोहितों का एक साथ अभिषेक किया गया।
कुरडेग : प्रखंड के कैथोलिक पल्ली खालीजोर में बुधवार को दो नए पुरोहितों का एक साथ अभिषेक किया गया। पावन पुरोहित अभिषेक का समापन स्वामी विशप ¨वसेंट बरवा के द्वारा किया गया। पावन पुरोहित अभिषेक विधिवत डीकन जोय बा: (बैघमा ) नोर्बाटाइन धर्म समाज के लिए तथा डीकन गुलशन ¨मज (तुंबीलपानी) रांची महा धर्मप्रांत के लिए पुरोहित अभिषेक किया गया । अभिषेक पूर्व दोनों डीकन के अभिभावकों ने हाथ पकड़कर स्वामी विशप ¨वसेंट बरवा को समर्पित किया। वहीं उपस्थित सभी धर्मावलंबी साक्षी बने। स्वामी विशप ¨वसेंट बरवा ने विधिवत दोनों उपयाजकों की सेवा, समर्पण, दीनता, विनम्रता का संकल्प दिलाया। वहीं पवित्र तेल से हस्तलेपन कर थाली में रोटी और कटोरी में दाख रस भेंट किया, ताकि वे पवित्र बेदी में मिस्सा बलिदान अर्पित कर सकें।
स्वामी विशप ¨वसेंट बरवा ने संदेश में कहा कि पुरोहिताई जीवन ईश्वरीय वरदान है, ईश्वर पुरोहिताई के द्वारा दुनिया को पवित्रीकरण करना चाहता है, ºीस्तीय जीवन ईश्वर के द्वारा दिया जीवन है। ईश्वर मुक्ति के श्रोत हैं, पुरोहिताई जीवन त्याग, तपस्या, सेवा, समर्पण तथा पवित्रता का जीवन है। पुरोहित समाज के लिए एक शिक्षक, पुरोहित तथा चरवाहे का काम करता है। पुरोहित सेवा पाने के लिए नहीं पर सेवा देने के लिए होता है ।
कार्यक्रम के पश्चात विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया गया। काफी संख्या में धर्मावलंबी उपस्थित थे वहीं नोर्बाटाइन धर्म समाज के अबट मरकुश चंपिया समेत 26 पुरोहितों ने विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे थे। वहीं राँची धर्मप्रांत के भिकर जनरल फा. सेबेस्तीयन तिर्की समेत 3 दर्जन से अधिक पुरोहितों ने समारोह में भाग लिया । समारोह को भक्तिमय बनाये रखने में निर्मला उच्च विद्यालय तथा निर्मला इन्टरमीडिएट कॉलेज के छात्र - छात्राओं ने सहयोग किया ।