पिछड़ी जाति मोर्चा को बनाएं मजबूत : अमरदीप
सिमडेगा : भारतीय जनता पार्टी जिला सिमडेगा पिछड़ा जाति मोर्चा कार्यसमिति की बैठक होटल अपर्णा
सिमडेगा : भारतीय जनता पार्टी जिला सिमडेगा पिछड़ा जाति मोर्चा कार्यसमिति की बैठक होटल अपर्णा में मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीरों पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर की गई। बैठक में स्वागत भाषण सह विषय प्रवेश पिछड़ी जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद जी ने किया। मौके पर मौजूद मोर्चा के प्रदेश अध्य्क्ष अमरदीप यादव ने अपने विचार रखते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए पिछड़ी जाती मोर्चा को बूथस्तर तक कार्य करने की जरूरत है। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पिछड़ी जाति मोर्चा का गठन कर एक बहुत बड़ा सम्मान दिया गया है। इसलिए हम पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी संगठन के प्रति और भी बढ़ गई है।आने वाले नगर निकाय चुनाव अब पार्टी स्तर पर होना है।इसलिए पिछड़ी जाति के कार्यकर्ता को नगर के चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित कराने में अभी से ही लग जाना है। प्रदेश महामंत्री सुनील साहु ने सबसे पहले जिला से लेकर मंडल तक की पदाधिकारियों की जानकारी ली और कहा की संगठन में मोर्चा की मजबूती के लिए जिला पदाधिकारी मंडलों में प्रवास करें और बेहतर कार्य करें। भाजपा जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर ने भी अपने विचारों को रखते हुए कहा की पिछड़ा जाति एकजुट होकर मोर्चा को मजबूत बनाएं। बैठक में मुख्य रूप से दिलमोहन साहु, सुरेश प्रसाद, दीपक पूरी, अनुप प्रसाद, ललित प्रसाद, अशोक प्रसाद ,भोला साहु ,उपेन्द्र प्रसाद, गोपाल प्रसाद, संजय गुप्ता,सचिन महतो,सीताराम प्रसाद,बसंत प्रसाद गुप्ता,नितीश कुमार,प्रदीप ¨सह,सतीश प्रसाद,केदार प्रसाद,जयमंगल यादव, कृष्णा ठाकुर इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित हुए। धन्यवाद ज्ञापन एवं सभा की समाप्ति जिला मंत्री मनोज प्रसाद ने किया।