जनता दरबार में लोगों ने रखी अपनी समस्याएं
बानो : बानो प्रखंड के नगर भवन में प्रखंडस्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मु
बानो : बानो प्रखंड के नगर भवन में प्रखंडस्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप मे प्रमुख सेवानी बरजो व बीडीओ समीर खलखो उपस्थित थे। जनता दरबार में विभिन्न गांव के ग्रामीणों ने समस्याएं रखी। प्रखंड प्रशासन ने जल्द निदान करने का आश्वासन दिया। जनता दरबार में वृद्धापेंशन, विधवा पेंशन, मनरेगा योजना से संबंधित आवेदन जमा लिए गए। 20 लोगों का अधार कार्ड बनाया गया। सचिन बड़ाईक ने हुरदा निवासी राजकुमार बड़ाईक के ईलाज के लिए प्रखंड प्रशासन से गुहार लगायी। बताया कि राजकुमार बड़ाईक कई सालों से बीमार हैं तथा घर में ही पड़े रहता है। इधर डॉ. दीनबंधु गुप्ता ने पशुपालन सहित पशु की बीमारी व बचाव के बारे जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।