भारी भीड़ देख गदगद हुए नेता, बताया परिवर्तन की आंधी
जासं सिमडेगा राहुल की सभा में उमड़ी जबरदस्त भीड़ देख कांग्रेस के नेता गदगद हो गए। कांग्रेस
जासं, सिमडेगा : राहुल की सभा में उमड़ी जबरदस्त भीड़ देख कांग्रेस के नेता गदगद हो गए। कांग्रेस पदाधिकारियों का इसमें परिवर्तन की आंधी दिखाई पड़ी। इस पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि ये परिवर्तन की आंधी का संकेत है। अब बदलाव होने को है। इधर चुनावी सभा में गांव व शहरी क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भीड़ जुटाने के लिए रात-दिन एक कर दिया था। लोग आटो व दूसरे वाहनों में भर-भरकर आ रहे थे। सभा का समय 2 बजे के बाद निर्धारित था। लेकिन लोग सुबह 10 बजे से ही लोग कार्यक्रम स्थल की ओर पहुंचने लगे थे। सभा शुरू होने तक मैदान खचाखच भरा हुआ था। सभा में आने वाले कार्यकर्ताओं में आम लोग उत्साह से भरे नजर आए। राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर जैसे ही सभा स्थल पर पहुंचा, पूरी भीड़ कुर्सी से उठ गई और आसमान में मंडराते चॉपर की ओर घूम पड़ी।