Move to Jagran APP

जनसेवा की भावना से भाजपा में आते हैं लोग : अध्यक्ष

जनसेवा की भावना से भाजपा में आते हैं लोगअध्यक्ष

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 09:14 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 09:14 PM (IST)
जनसेवा की भावना से भाजपा में आते हैं लोग : अध्यक्ष
जनसेवा की भावना से भाजपा में आते हैं लोग : अध्यक्ष

जनसेवा की भावना से भाजपा में आते हैं लोग : अध्यक्ष

loksabha election banner

संसू,केरसई(सिमडेगा):भारतीय जनता पार्टी केरसई मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई।बैठक में स्वागत भाषण करते हुए मंडल अध्यक्ष मानकी लाल ने कहा कि विभिन्न शक्ति केंद्रों के प्रभारी एवं संयोजक सह संयोजक शक्ति केंद्र स्तर पर संगठन को मजबूत करें और बूथ पर फोकस करें।साथ ही प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अनेक विकास के कार्य हो रहे हैं उन्हें जनता तक पहुंचाए। जिला उपाध्यक्ष प्रणव कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राजनीति में सिर्फ स्वार्थपूर्ति के लिए नही आते बल्कि जनसेवा की भावना लेकर चलते हैं। इसीलिए भारतीय जनता पार्टी को पार्टी विद डिफरेंस कहा जाता है। केंद्रीय मंत्री के प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सह जिला सोशल मीडिया प्रभारी रवि गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर अंतिम पायदान एवं विकास से वंचित लोगों से जाकर उनके दुख दर्द को जाने एवं समस्याओं समाधान करने का प्रयास करें। साथ ही केंद्र सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। पार्टी के कार्यकर्ता एवं नवनियुक्त प्रमुख तरण भोय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की आज संगठन के बदौलत ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इतने लोग जीत कर आए हैं।हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रखंड को विकास की राह पर ले चलेंगे एवं संगठन को भी मजबूत करेंगे। बासेन मुखिया सत्या देवी ने कहा कि जिस तरह से संगठन के सहयोग से हम लोग जीत कर आए हैं। उप प्रमुख अनीता देवी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।इससे पूर्व प.दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही वंदे मातरम गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात नवनिर्वाचित प्रमुख, उप प्रमुख, मुखिया एवं वार्ड सदस्यों को भाजपा का पट्टा एवं अंग वस्त्र देकर शानदार सफलता के लिए सम्मानित किया गया। मौके पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गौतम कुमार, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रविंद्र बड़ाईक, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामविलास राणा, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवनारायण देहरी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष धनेश्वरी देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्यनारायण प्रसाद सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.