दुर्घटना में एक की मौत, तीन हुए घायल
सिमडेगा : सदर थाना क्षेत्र के सेवई गोरयाबहार चौक के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में मानसू
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 11:27 PM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 11:27 PM (IST)
सिमडेगा : सदर थाना क्षेत्र के सेवई गोरयाबहार चौक के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में मानसूक कोरबा नामक युवक की मौत हो गई। उसकी दो माह पूर्व में ही शादी हुई थी। वह धंगरीनाचा कुरडेग का रहने वाला था। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। जिनमें लक्ष्मण बड़ाईक, धर्मजीत बड़ाईक, दुमन देवी शामिल हैं। ये सभी करवारजोर केरसई के रहने वाले हैं। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। वहीं घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें