Move to Jagran APP

कैफेटेरिया चलाकर महिलाएं कर रहीं आर्थिक उन्नति

सिमडेगा : आकांक्षी जिले में शामिल सिमडेगा की महिलाएं अब बदलाव की कहानी लिख रही हैं। स

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Jan 2019 08:13 PM (IST)Updated: Wed, 02 Jan 2019 08:13 PM (IST)
कैफेटेरिया चलाकर महिलाएं कर रहीं आर्थिक उन्नति
कैफेटेरिया चलाकर महिलाएं कर रहीं आर्थिक उन्नति

सिमडेगा : आकांक्षी जिले में शामिल सिमडेगा की महिलाएं अब बदलाव की कहानी लिख रही हैं। सरकार व विभाग से मदद के बदौलत महिलाएं संगठित होकर आर्थिक प्रगति की राह पर चल पड़ी हैं। जिला मुख्यालय के शहरी क्षेत्र के बुधराटोली की दीप ग्रुप की महिलाएं अपने श्रम, लगन एवं संगठन की शक्ति से गरीबी को मात दे रही है। इन महिलाओं की ग्रुप ने दीदी कैफेटेरिया का संचालन एक कुशल कारोबारी की तरह कर रही हैं। जिससे उनका आर्थिक प्रगति तो हो ही रहा है उनमें आत्मनिर्भरता एवं स्वाभिमान के साथ जीवन जीने की भावना भी विकसित हो रही है। यही कारण है कि समूह की सचिव मुनिया देवी एवं कोषाध्यक्ष उषा टेटे समेत अन्य महिलाएं कम पढ़ी-लिखी होने के बाद कैफेटेरिया का बखूबी संचालन कर रही हैं। दीदी कैफेटेरिया की बात करें तो यह नगर परिषद् कार्यालय के ठीक सामने व एसडीओ कोर्ट के सामने हैं। जहां पूरे दिन भर जलपान व चाय करने वालों की भीड़ लगी होती है। यहां विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी, कोर्ट के कर्मी समेत पुलिस कर्मी पहुंचते हैं। सस्ते दर पर भोजन के साथ-साथ यहां चाय की सुविधा लोगों को मिल जाती है। इस कैफेटेरिया में राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम लोग भी दिन भर नाश्ता-भोजन करने के लिए पहुंचते रहते हैं। जिससे महिला समूह को अच्छी आमदनी होती है। इस संबंध में समूह की कोषाध्यक्ष उषा टेटे ने बताया कि बताया कि इस कारोबार से जुड़ने के बाद अब छोटी खरीददारी के लिए भी पति पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। वह 2-3 हजार रुपये आराम से कमा लेती है। उन्होंने यह भी बताया कि आमदनी के कुछ हिस्सा काटकर बचत भी करती है। उन्होंने कहा कि कैफेटेरिया में भोजन बनाने से लेकर परोसने,बर्तन ढोने व कैश काउंटर संभालने तक का सारा काम महिलाएं करती हैं। कैफेटेरिया में मिलेगा कोल्ड ¨ड्रग व फास्ट फूड

loksabha election banner

सिमडेगा:शहरी आजीविका मिशन की प्रबंधक राहिल डुंगडुंग ने बताया कि मिशन के तहत इन महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराया

गया है।आने वाले दिनों में ग्रुप की महिलाओं को ट्रे¨नग देकर और सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैफेटेरया का संचालन विगत

एक वर्ष से हो रहा है। आने वाले दिनों में महिलाओं को कोल्ड ¨ड्रक, फास्ट फूड, पैक्ड फूड से संबंधित भी ट्रे¨नग देकर बिक्री के लिए तैयार किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.