नगर भवन में लाभुकों के बीच सीएम ने बांटी परिसंपत्तियां
जासंसिमडेगा मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जिला में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम किया गया।
जासं,सिमडेगा: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जिला में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा नगर भवन सिमडेगा में आयोजित विकास मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा वेद व्यास योजना, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, साईकिल वितरण योजना के लाभुकों को योजना का लाभ प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत कंचन कुमारी, स्वाती लुगुन, रूक्सार परवीन, संतोषी कुमारी, रेश्मा कुमारी, प्रतिमा केरकेट्टा, सृष्टि कुमारी एवं सीमा कुमारी को मुख्यमंत्री द्वारा दस-दस हजार का चेक प्रदान किया गया। वहीं गर्भवती महिला के लिए गोदभराई कार्यक्रम के माध्यम से ममता देवी, हिरण देवी एवं द्रौपदी देवी को मुख्यमंत्री द्वारा सहायता राशि प्रदान कर गोदभराई की रस्म किया गया। कल्याण विभाग की ओर पांच स्कूली बच्चों को साइकिल वितरण कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री द्वारा साइकिल प्रदान किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से भवन प्रमंडल द्वारा 607719636 रुपये की योजनाओं के तहत बनने वाले सरकारी भवनों का शिलान्यास एवं उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। प्रतिमा का किया अनावरण
सिमडेगा: मुख्यमंत्री द्वारा रानी दुर्गावती, महारानी लक्ष्मीबाई, वीर बुधु भगत एवं भगवान बिरसा मुंडा की मूर्तियों का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया। सीएम ने विकास मेला एवं प्रदर्शनी में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के द्वारा लगाये गए स्टॉल का भी जायजा लिया। टैब का हुआ वितरण
सिमडेगा: आयोजन स्थल में राज्य में हो रही विशेष कल्याणकारी योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार विभिन्न प्रकार का स्टॉल लगाया गया था।जिसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विकास विभाग की ओर से फेशियल फ्री फाउंडेशन संस्था के माध्यम से स्टॉल लगाया गया था।जिसमें टैब का वितरण शिक्षकों को गया। टैब के माध्यम से विभिन्न शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित आने वाले रोबोटिक टेक्नोलॉजी का परिचय के बारे में शिक्षकों को बताया गया। जिसकी जानकारी शिक्षक अपने विद्यालय में जाकर बच्चों को टाइप के माध्यम से देंगे।