सिमडेगाः घर में घुसकर धारदार हथियार से गला काटा
Murder of youth in simdega. झारखंड के सिमडेगा में घर में घुसकर धारदार हथियार से गला काटा हत्या कर दी गई।
By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 04:12 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 04:12 PM (IST)
सिमडेगा, जेएनएन। झारखंड के सिमडेगा में कोलेबिरा प्रखंड के डोमटोली पंचायत अंतर्गत बिरातोली ग्राम में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से गला काट के हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवा सिंह (45) अपने घर मे अकेला रहता था। 25 मार्च की सुबह बुधवा के घर का दरवाजा बंद देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद घटनास्थल में जाकर बुधवा के घर का दरवाजा खोला। दरवाजा खोलने पर लोगों ने पाया कि बुधवा की गला काट कर हत्या कर दी गई है और उसकी एक आंख में साबर (लोहे की मोटा छड़) घोंप दी गई है।
शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हत्या दो-तीन दिन पहले की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया है। इधर, पुलिस हत्या के हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें