डायन बिसाही के संदेह में महिला की हत्या
सिमडेगा : सदर थाना क्षेत्र के खिजरी खास में डायन बिसाही में अधेड़ महिला की पीटकर हत्या कि
सिमडेगा : सदर थाना क्षेत्र के खिजरी खास में डायन बिसाही में अधेड़ महिला की पीटकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस खिजरी निवासी राजू दास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौप दिया है।
जानकारी के अनुसार पैरबा देवी शुक्रवार की शाम अपने नए घर मे जाने के दौरान लापता हो गई। पैरबा देवी के पति कुंदन राम ने बताया कि इसके बाद रात में उसने अपनी पत्नी को गांव में ढूंढा मगर कही उसका पता नहीं चला। शनिवार की सुबह वह अपनी पत्नी को ढूंढते हुए घर लौट रहा था। इसी क्रम में रास्ते मे उसे बच्चों ने जानकारी दी कि घर से कुछ दूर खेत मे उसकी पत्नी का शव पड़ा है। उसने यह जानकारी अन्य लोगों और पुलिस को दी। उसने पुलिस को बताया कि गांव के राजू दास की पत्नी का देहांत 14-15 दिन पूर्व संभवत: कैंसर से हो गया था। अंतिम संस्कार के दिन राजू ने अपनी पत्नी को डायन विद्या कर मारने का आरोप लगाते हुए कहा था कि वह पैरबा देवी को मार देगा। थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। वह हत्या से इन्कार कर रहा है। वरीय अधिकारियों के अनुसार व जांचोंपरांत अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।