सिमडेगा में पति, पत्नी व बच्ची की हत्या
Triple Murder in simdega. झारखंड के सिमडेगा में तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है।
सिमडेगा, जागरण संवाददाता। झारखंड के सिमडेगा जिले के बोलबा थाना के तलमंगा डीपाटोली में बुधवार की रात में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें पति-पत्नी व उनकी बच्ची शामिल है। मारे गए लोगों में तलमंगा डीपाटोली की सीता देवी (35), तपेश्वर सिंह(45) व उनकी बच्ची चांदनी कुमारी 10 वर्ष शामिल हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सीता का पति बाहर कमाने गया हुआ था। इसी दौरान सीता का गांव के ही गुड्डू सिंह के साथ अवैध संबंध बन गया था। इधर, कुछ दिनों से सीता के पति तपेश्वर सिंह घर पर ही रहता था। इसके कारण सीता व गुड्डू में खटपट होती रहती थी। इसी वजह से आरोपी गुड्डू सिंह बुधवार रात नशा में धुत्त होकर आया और तीनों की टांगी से मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। घटना की जानकारी दूसरे दिन मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
घटनास्थल ओडि़शा सीमा से सटे सुदूरवर्ती जंगल में है। वहां तीन किमी पैदल चलकर ही पहुंचा जा सकता है। एसपी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरंभिक तौर पर यह मामला अवैध संबंध का है। एसपी संजीव कुमार ने बताया कि डीएसपी आशीष विजय कुजूर को मौके पर भेजा गया है। सभी ¨बदुओं पर समुचित जांच के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी।