शमीम बने सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के सदर
सिमडेगा: जिला मुख्यालय में मुहर्रम पर्व के मद्देनजर शुक्रवार को विभिन्न अखाड़ा समिति की बैठक श्
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 08:05 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 08:05 PM (IST)
सिमडेगा: जिला मुख्यालय में मुहर्रम पर्व के मद्देनजर शुक्रवार को विभिन्न अखाड़ा समिति की बैठक शहर के सामुदायिक भवन इस्लामपुर में हुई। इस दौरान बैठक में मुहर्रम पर्व के मद्देनजर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के सफल संचालन क लिए सेंट्रल अंजुमन का चुनाव किया गया। जिसमें शमीम फौजी को सदर, मो.रफीक को नायब सदर, मो. शहजाद अंशरी को सेक्रेटरी, अबरार आलम को नायब सेक्रेटरी चयनित किया गया। बैठक में अन्य विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई।मौके पर अलाउद्दीन खान, मो.रूस्तम, वसीम खान, मो. राजा, अफरोज, मो. तौसिफ आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें