बानो में दुर्घटना में मां बेटे हुए घायल
बानो : स्कूटी से गिरने से मां बेटा घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार रनिया प्रखंड के स
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 10:42 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 10:42 PM (IST)
बानो : स्कूटी से गिरने से मां बेटा घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार रनिया प्रखंड के सारबो निवासी लिटा कंडुलना कोलेबिरा प्रखंड के सोकोरला ग्राम अपने परिवार के साथ जा रहा थे। तभी रास्ते मे उकौली के पास स्कूटी के आगे बैठे 5 वर्षीय पुत्र ने हैंडिल को हिला दिया, जिसके कारण संतुलन खो गया और सभी गिर गए। दुर्घटना में 5 वर्षीय बालक कल्याण कंडुलना व मां मंगला कंडुलना दोनों घायल हो गए जबकि स्कूटी चला रहे लिटा कंडुलना व मा के गोदी में रहे बालक को कोई चोट नहीं लगी है। घायल को स्थानीय लोगों ने सीएचसी बानो में इलाज के लिए पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें