स्टेन स्वामी की गिरफ्तारी ईसाइयों पर बड़ा हमला
जासंसिमडेगा पुणे के भीमा कोरेगांव हिसा मामले में फादर स्टेन स्वामी को गिरफ्तार करने पर
जासं,सिमडेगा: पुणे के भीमा कोरेगांव हिसा मामले में फादर स्टेन स्वामी को गिरफ्तार करने पर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार के इशारे पर हो रहा है। स्टेन स्वामी गरीबों-पिछड़ों के लिए काम करते रहे हैं। राज्य के गरीबों और पिछड़ों के उत्थान में उनका योगदान अहम है। कहा कि केंद्र सरकार ने अभिव्यक्ति की आजादी छीन ली है। केंद्र सरकार अर्बन नक्सलवाद के नाम पर देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले बुद्धिजीवी को प्रताड़ित कर रही है और फादर स्टेन स्वामी को फंसाने की कोशिश की गई। विधायक ने कहा कि एनआइए की टीम भाजपा के इशारे पर मानवाधिकार कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने इसे ईसाई समुदाय पर बहुत बड़ा हमला करार दिया है। कहा कि भाजपा सरकार मिशनिरियों के साथ दोहरी नीति अपना रही है। इसे पहले भी भाजपा द्वारा ही मिशनरियों संस्था पर बेवजह जांच कर परेशान करने का काम किया गया। इसे अब किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। अब जनता भी भाजपा के दोहरी नीति को समझ चुकी है।