Move to Jagran APP

एंथ्रेक्स पर अंकुश के लिए साथ आए ओडिशा व झारखंड

सिमडेगा: जानलेवा बीमारी एंथ्रेक्स से बचाव के लिए अब झारखंड और ओडिशा संयुक्त रूप से मिलकर बीमारी के र

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Jun 2018 08:53 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jun 2018 08:53 PM (IST)
एंथ्रेक्स पर अंकुश के लिए साथ आए ओडिशा व झारखंड
एंथ्रेक्स पर अंकुश के लिए साथ आए ओडिशा व झारखंड

सिमडेगा: जानलेवा बीमारी एंथ्रेक्स से बचाव के लिए अब झारखंड और ओडिशा संयुक्त रूप से मिलकर बीमारी के रोकथाम के लिए कार्य करेंगे। इसको लेकर बुधवार को ओडिशा के सुन्दरगढ़ में एंथ्रेक्स प्रभावित जिले के वैटनरी व हेल्थ डिपार्टमेंट की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में ओडिशा के दो प्रभावित जिला देवगढ़, सुन्दरगढ़ और सिमडेगा जिला के प्रतिनिधियों की संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

कार्यशाला में सिमडेगा का प्रतिनिधित्व कर रहे जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ अध्यन शरण ने बताया कि इस तरह के केस उक्त तीनों जिला में पाए गए है, जिसके रोकथाम और बचाव कार्य मे राज्यों की सीमा बाधा न बने इसको लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया सीमावर्ती इलाकों में इस तरह के केस मिलने पर दोनों राज्य के संबंधित जिला के अधिकारी आपसी समन्वय से बचाव व राहत के कार्य करेंगे, इसे लेकर सहमति बनी है।वहीं जो अभियान एक जिला से चलाया जाएगा वही अभियान दूसरे जिले भी चलाएंगे,ताकि इसके वायरस को नए इलाकों में बढ़ने से रोका जा सके।

इसके अलावा अन्य ¨बदुओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई तथा जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.