जल,जंगल,जमीन की सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
कोलेबिरा: कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत नवाटोली पंचायत के कदमटांड ग्राम सभा के धवईटांड़ ग्राम म
कोलेबिरा: कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत नवाटोली पंचायत के कदमटांड ग्राम सभा के धवईटांड़ ग्राम में कांग्रेस पार्टी के आदिवासी कांग्रेस जिला चेयरमैन विक्सल कोंगाड़ी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रावेल लकड़ा के द्वारा बैठक किया गया। बैठक में कांग्रेस पार्टी के नीति सिद्धांतों सिमडेगा जिला सहित पूरे देश एवं झारखंड में कांग्रेस पार्टी के जल-जंगल- जमीन, भाषा संस्कृति परंपरागत आजीविका से संबंधित अधिकारों एवं कानूनों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया। लोगो को जानकारी देते हुए कहां की केंद्र एवं राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही भाजपा ने जल-जंगल-जमीन भाषा संस्कृति परंपरागत और आजीविका से संबंधित अधिकारों को खत्म करने के लिए उनसे संबंधित सभी कानून को तोड़ना शुरू कर दिया है। जिसका विरोध कांग्रेस ने पूरे देश समेत सिमडेगा जिला में भी बड़े जोरदार तरीके से 2015 ईस्वी से ही करने लगी है।इस अभियान में सभी धर्म समुदायों के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर साथ दिया। इसी एकता को तोड़ने के लिए भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व सांसद सालखन मुर्मू को सिमडेगा में 2017 के जनवरी माह में एक षड्यंत्र के तहत भेजा। आज बड़ी तेजी से हमारी एकता को तोड़ने के लिए पनप रही है,जिसे हम सबों को समझना होगा । इस बैठक में मुख्य रूप से एतवा लोहरा, पोलसन होरो, सामेल सोरेंग, लोंगय डुंगडुंग, पौलुस सोरेंग, तुरानी होरो,अनिता डुंगडुंग,सुमित्रा देवी, मंगरी केरकेट्टा के अलावे काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।