156 मामलों का का किया गया निष्पादन
सिमडेगा: सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
सिमडेगा: सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान एडीजे सह प्रभारी पीडीजे नीरज कुमार श्रीवास्तव के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। मौके पर एडीजे नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि लोक अदालत में अधिक से अधिक बाद के निष्पादन के लिए कुल 251 मामले लिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों के वाद जो काफी समय से लंबित है का निष्पादन करना है। इसमें दोनों पक्ष का समय और राशि दोनों की ही बचत होती है। साथ ही आपस की दुर्भावना भी दूर होती है।
वहीं एसी अर¨वद कुमार, सीजेएम मधुरेश कुमार वर्मा, डीएसपी प्रदीप उरांव ने भी संबोधित कर अधिक लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की। मौके पर जेएम फर्स्ट क्लास एसएस तिर्की, एसडीजेएम आलोक कुमार, दंडाधिकारी कुमार मयंक, नन्दजी राम के अलावा अन्य पदाधिकारी व अधिकारी मौजूद रहे।
156 मामले निष्पादित
सिमडेगा: राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 156 वादों का निष्पादन किया गया। जिसमें कुल 40 लाख 52 हजार, 5 सौ 23 रुपये सेटलमेंट राशि जमा कराए गए। निष्पादित किये गए मामलों में बैंक के 100, मजदूरी संबंधित 3, एमएसीटी के 3, सिविल केस 1 व अन्य मामले शामिल हैं।