Move to Jagran APP

स्वामी विवेकानंद जी का जीवन है ज्ञान का समुद्र : प्राचार्य

दुनिया भर में सनातन संस्कृति का डंका बजाने वाले स्वामी विवेकानंद की जयंती जिले

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 06:53 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 06:53 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद जी का जीवन है ज्ञान का समुद्र : प्राचार्य
स्वामी विवेकानंद जी का जीवन है ज्ञान का समुद्र : प्राचार्य

जासं,सिमडेगा : दुनिया भर में सनातन संस्कृति का डंका बजाने वाले स्वामी विवेकानंद की जयंती जिले भर में उल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर छात्रों, युवकों व जनप्रतिनिधियों ने भी स्वामी जी की

loksabha election banner

सादगी व उनके प्रेरणादायी जीवन का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।

उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में युवा हृदय सम्राट स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र साहू ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पार्चण तथा माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विवेकानंद जी का पूरा जीवन ही एक पुस्तक के समान है। जिसका हर पन्ना ज्ञान के भंडार से भरा पड़ा है। इस अवसर पर आचार्य मनोज प्रसाद जी, जितेन्द्र पाठक तथा नेहा नाग जी ने स्वामी जी के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला । इस दौरान बच्चे भी स्वामी विवेकानंद जी के गणवेश में नजर आए। इस अवसर पर आचार्य मनोज प्रसाद, जितेन्द्र पाठक ,मनोज कुमार, गौरी देवी,सीमा ,राजो जाड़ी,सीता,नेहा गीता आदि उपस्थित थे। भाजपा युवा मोर्चा ने मनाई जयंती

सिमडेगा:भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में मनाई गई।जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने गोसाई टोली एवं हॉस्पिटल में कंबल व फल दूध बांटा गया।मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय सिंह,नगर परिषद उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहु, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रवि गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी कृष्णा ठाकुर, नगर अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति युवा मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य नीरज बड़ाईक,श्रद्धानंद बेसरा,दीप नारायण दास, अमित मित्तल, उत्तम केरकेट्टा, महेश साहु, संदीप ठाकुर कुणाल सिंह, गजानंद मिश्र, जिला प्रभारी युवा मोर्चा के भोला चौधरी, संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे। राष्ट्रीय धरोहर हैं स्वामीजी

सिमडेगा:नेहरू युवा केंद्र सिमडेगा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एसएसटू प्लस हाई स्कूल सिमडेगा के सभागार में स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया।इसी के साथ राष्ट्रीय युवा सप्ताह की शुरूआत की गई।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि अब्राहम केरकेट्टा प्रभारी प्राचार्य, रोशन कुमार के नेहरु युवा केन्द्र, जिला युवा पदाधिकारी के द्वारा इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मौके पर स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।मौके पर मुख्य अतिथि अब्राहम केरकेट्टा प्रभारी ने स्वामीजी को राष्ट्र धरोहर के रूप में बताया। कहा

कि आज के समय में स्वामीजी समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं जितने पहले थे।इस अवसर पर अशोक बेसरा,वासुदेव नायक, मणि कुमारी,निरंजन कुमार,अंजलीन मिज ने कार्यक्रम को सफल बनाने

में सराहनीय योगदान दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.