लंबोई ने हुटुटुआ को 1- 0 से पराजित कर जीता खिताब
संवाद सहयोगी जलडेगा जलडेगा प्रखंड के पतिअम्बा में आयोजित ट्रिपल खस्सी हॉकी टूर्नामेंट का
By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 10:39 PM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 06:33 AM (IST)
संवाद सहयोगी, जलडेगा: जलडेगा प्रखंड के पतिअम्बा में आयोजित ट्रिपल खस्सी हॉकी टूर्नामेंट का फाईनल मैच लम्बोई बनाम हुटुटुआ के बीच खेला गया,जिसमें लम्बोई की टीम ने हुटुटुआ को 1- 0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। इस हॉकी टूनामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था। तीसरा स्थान पोड़ोझारिया टीम को मिला। पुरस्कार वितरण राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी के महासचिव अनिल कंडुलना तथा जलडेगा पल्ली के पुरोहित द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन में समीर बागे,फिलमोन बागे, सनिका बागे, इलियास बागे एवं ओलिवर लुगुन ने मुख्य भूमिका निभाई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें