Move to Jagran APP

प्रभु यीशु ने दिया न्याय व शांति का संदेश : फादर खाखा

केरसई प्रखंड के टैंसेर पल्ली में ºीस्त राजा का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Nov 2019 10:08 PM (IST)Updated: Mon, 25 Nov 2019 06:15 AM (IST)
प्रभु यीशु ने दिया न्याय व शांति का संदेश : फादर खाखा
प्रभु यीशु ने दिया न्याय व शांति का संदेश : फादर खाखा

केरसई : प्रखंड के टैंसेर पल्ली में ºीस्त राजा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ºीस्तीय विश्वासी शामिल हुए।सबसे पहले ºीस्त राजा के नाम पर जुलूस निकाला गया, तत्पश्चात फा. कुमार खाखा पवित्र मिस्सा बलिदान सम्पन्न कराया।इस अवसर पर फा.कुमार खाखा ने कहा कि प्रभु यीशु ईश्वर का साम्राज्य स्थापित करने के लिए इस संसार में आए ।प्रभु यीशु राजा हैं। लेकिन उनका राज्य इस संसार का नहीं है।उन्होंने लोगों को प्रेम, न्याय,और शांति का संदेश दिया ।जहां प्रेम, न्याय और शांति का वातावरण है, वहीं ईश्वर निवास करते हैं।अगर हमारे दिल में,परिवार में, गांव और समाज में प्रेम, शान्ति और न्याय है,तो ईश्वर हमारे बीच निवास करेंगे। इन सभी चीजों के बिना आप ईश्वर को कभी प्राप्त नहीं कर सकते।इसके बाद टैंसेर पल्ली के मैदान में मुड़ियाडीह और झरिटोली के बीच हॉकी का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें झरिटोली की टीम 1 गोल से विजयी रही।कार्यक्रम को सफल बनाने

loksabha election banner

में फादर पौलुस लकड़ा, फा. विसेंट जोजो, फा. सुशील बिलुंग, हॉकी कोच प्रदीप लकड़ा, अमित तिर्की का सराहनीय योगदान रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.