जनता दरबार में अपनी बात रखें ग्रामीण : प्रमुख
कोलेबिरा : कोलेबिरा प्रखंड सभागार में 15 अक्टूबर को प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन ि
कोलेबिरा : कोलेबिरा प्रखंड सभागार में 15 अक्टूबर को प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख दीपक कंडुलना एवं अंचलाधिकारी प्रताप ¨मज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख दीपक ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि सरकार द्वारा प्रति माह जनता दरबार का आयोजन कराया जा रहा है। ग्रामीण प्रखंड स्तरीय जनता दरबार में आकर अपनी समस्या को उपस्थित पदाधिकारियों के समक्ष रखें, उनकी समस्याओं को पदाधिकारियों के द्वारा यथा शीघ्र निदान किया जाएगा। जनता दरबार में प्रखंड स्तरीय विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जिसमें राजस्व, पेयजल एवं स्वच्छता, सामाजिक वानिकी, कृषि, पशुपालन, कल्याण विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा, जेएसएलपीएस विभाग शामिल हैं। जनता दरबार में वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, विधवा पेंशन, राशन कार्ड आदि के आवेदन ग्रामीणों के द्वारा जमा किए गए। इस अवसर पर 20 सूत्री उपाध्यक्ष ¨चता मणि कुमार, पशुपालन पदाधिकारी नीरज कुमार वर्मा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूबेदार ¨सह, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी हृदय नाथ पांडेय, वनपाल राजेंद्र ¨सह के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।