कलश यात्रा में शामिल हुईं 501 महिलाएं
बानो बानो में तीन दिवसीस शिव मंदिर स्थापना महोत्सव कार्यक्रम कलश यात्रा के साथ आरंभ हुआ।
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Mar 2019 09:37 PM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2019 09:37 PM (IST)
बानो: बानो में तीन दिवसीस शिव मंदिर स्थापना महोत्सव कार्यक्रम कलश यात्रा के साथ आरंभ हुआ। स्थापना दिवस के पहले दिन शिव मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मे विभिन्न गांव के 501 महिलाएं शामिल हुईं। कलश यात्रा विभिन्न मार्ग से होते हुए समडेगा तालाब पहुंची, जहां जल लेकर महिलाएं यज्ञ स्थल पहुंची,जहां कलश की स्थापना की गई।इसके बाद नाम प्रारंभ किया गया। यजमान के रूप संजय कुमार सपत्नीक शामिल हुए।मंदिर परिसर में प्रसाद का वितरण किया गया। बंजरंग दल के सदस्यों ने शरबत की व्यवस्था की।इस अवसर पर विश्वनाथ बड़ाईक, आनंद चौरसिया,उदय साहु,संदीप साहु,अनुप साहु,धीरज,संजीव के आलवा अन्य लोगो की अहम भूमिका रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें