जिले में बने शहीद स्मारक, अल्बर्ट एक्का की लगे प्रतिमा:चंदन
सिमडेगा भूतपूर्व सैनिक संघ की पांचवां स्थापना दिवस का कार्यक्रम नगर भवन में संपन्न हुआ।
संवाद, सहयोगी :भूतपूर्व सैनिक संघ की पांचवां स्थापना दिवस का कार्यक्रम नगर भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष चंदन कुमार दे तथा स्वागत संबोधन सचिव इग्नासियुस सोरेंग ने किया। धन्यवाद ज्ञापन त्योफिल मिज तथा मंच संचालन मनोज सिन्हा के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम वीर शहीद बुधु भगत के स्मारक स्थल तथा भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद शहीद सैनिकों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गईं। कार्यक्रम में नृत्य मंडली द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में जलडेगा,कोलेबिरा, कुरडेग प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्षों अपने विचार व्यक्त किए।संघ के अध्यक्ष चंदन दे अपने संबोधन में कहा कि सेवा काल में थल सेना,जल सेना, वायु सुना और अर्ध सैनिक बल के जवान देश की सेवा करते हैं। वहीं भूतपूर्व सैनिक संघ एक साथ मिलकर काम करते हैं। जिला प्रशासन तथा सरकार से पूर्व सैनिकों को खेल से,वनों की रक्षा से, स्वच्छता से, आपदा प्रबंधन की टीम से जोड़ने के लिए कहा गया। वहीं जिले में शहीद अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा तथा शहीद स्मारक निर्माण का मांग की गई। जिले के सभी सैनिक, अर्धसैनिकऔर उनके परिजन से संगठित होकर प्रत्येक स्तर पर जन प्रतिनिधि बनाने के लिए कहा गया। क्यूंकि देश में अनुशासन और ईमानदारी की सख्त जरूरत है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोजन के साथ किया गया। मौके पर कार्यकारिणी समिति सदस्य रोसा बाड़ा,सुरेश कंडुलना, शहीदों के परिजन बेनेडिक्ट बृटो,सुशीला केरकेट्टा तथा दोमनिका डुंगडुंग को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।अपने कर्तव्यों का पालन श्रेष्ठता से निभाने के लिए सुमन डांग और जीवन खलखो को भी सम्मानित किया गया।