Move to Jagran APP

झाविमो की सरकार बनी तो टेट पास पारा शिक्षक होंगे नियमित:मरांडी

बानोप्रखंड के जयपाल सिंह मैदान बानो में झारखंड विकास मोर्चा का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 09:49 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 06:31 AM (IST)
झाविमो की सरकार बनी तो टेट पास पारा शिक्षक होंगे नियमित:मरांडी
झाविमो की सरकार बनी तो टेट पास पारा शिक्षक होंगे नियमित:मरांडी

बानो:प्रखंड के जयपाल सिंह मैदान बानो में झारखंड विकास मोर्चा का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड के विकास के लिए झारखंड विकास मोर्चा का साथ दें। आने वाला चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा का साथ देकर सरकार बनाएं। झारखंड विकास मोर्चा आम जनता के सुविधा के लिए हर संभव प्रयास करेगी। कहा कि वर्तमान सरकार कार्यकाल में लोग भूखे मर रहे हैं, किसान आत्महत्या कर रहे है, लेकिन सरकार को किसी की चिता नहीं है। सरकार रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुविधा उपलब्ध कराने में विफल है। उन्होंने कहा कि सरकार स्कूल बंद कर रही है और दारू दुकान खोल रही है। स्कूल बंद होंगे तो यहां के बच्चे कैसे पढ़ पाएंगे। जेवीएम की सरकार बनी तो पारा शिक्षकों को उचित सम्मान दिया जाएगा। टेट पास पारा शिक्षक अभ्यर्थियों को नियमित किया जाएगा। वहीं बाकी बाकी बचे पारा शिक्षकों को मानदेय बढ़ा दिया जाएगा। सरकार 900 करोड़ हाथी में उड़ा दिया, उद्योग धंधे नहीं लग रहे हैं,जो उद्योग धंधे थे उनको भी बंद करा दिया गया। लोग रोजगार कैसे प्राप्त करेंगे। सीएनटी-एसपीटी एक्ट के सुधार होने से आम जनता के लोगों को काम और पूंजीपतियों लोगों को अधिक लाभ होगा। विकास के नाम पर सरकार ने 30 लाख एकड़ जमीन अधिग्रहण किया, लेकिन जनता को इसका मुआवजा नहीं मिला वर्तमान में डबल इंजन की सरकार है,लेकिन विकास झारखंड का नहीं हो रहा है। प्रदेश में भी बीजेपी की सरकार है और केंद्र में भी बीजेपी की सरकार है। लेकिन यहां की जनता का विकास नहीं हो रहा है। महंगाई इतनी बढ़ गई है कि लोग प्याज 70 से 80 रुपये प्रति किलो खरीद रहे हैं।सरकार चाहती तो प्याज के दाम कम हो सकती थी। उन्होंने कहा कि खुशहाल झारखंड बनाने के लिए झारखंड विकास मोर्चा का साथ दें। आने वाला चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा के हाथ को मजबूत बनाएं।

loksabha election banner

कार्यक्रम में सिमडेगा जिला अध्यक्ष तुलसी साहु, खूंटी जिला अध्यक्ष दिलीप मिश्र, प्रभु दयाल बड़ाईक, सुधीर डांग, मार्शल मुंडू, दिल मोहन साहु,शरीफ अंसारी के अलावा अन्य लोगों ने संबोधित किया। इस अवसर पर रफीक अंसारी, अनिल लुगुन, अनवर खान, राजीव कुमार,रामधन बड़ाईक, सुहेब अंसारी के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे। स्वागत भाषण सिमडेगा जिला अध्यक्ष तुलसी साहू ने दिया और धन्यवाद ज्ञापन अनिल कंडुलना ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.