Move to Jagran APP

भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की दो बेटी सलीमा व निक्की चयनित

hockey. भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की दो बेटियां सलीमा व निक्की चयनित की गई हैं।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 06:47 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 06:47 PM (IST)
भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की दो बेटी सलीमा व निक्की चयनित
भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की दो बेटी सलीमा व निक्की चयनित

सिमडेगा, जासं। भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की दो बेटियों ने अपना चयन पक्का कराकर राज्य को गौरवान्वित किया है। इनमें सिमडेगा की बेटी सलीमा टेटे एवं खूंटी की निक्की प्रधान शामिल हैं। हॉकी सिमडेगा के महासचिव मनोज कोनबेगी ने बताया कि 24 जनवरी से 04 फरवरी तक स्पेन में भारत, स्पेन और आयरलैंड के बीच आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी मैच के लिए  झारखंड की दो महिला खिलाड़ी निक्की प्रधान व सलीमा टेटे चयनित की गई है। अभी दोनों खिलाड़ियों का कैंप बेंगलुरू में चल रहा है, निक्की प्रधान

loksabha election banner

खूंटी जिला की है तथा रेलवे में कार्यरत है। वहीं, सलीमा टेटे सिमडेगा जिला के बड़कीछापर की रहने वाली है तथा एसटीसी  की प्रशिक्षु हैं।

मनोज कोनबेगी ने कहा कि यह जिला के गौरव का क्षण है, जब लंबे अरसे के बाद

भारतीय महिला हॉकी टीम में सिमडेगा की बेटी चयनित हुई है। इसके पहले सलीमा का अस्थायी रूप से 2015 में एक बार आस्ट्रेलिया दौरे के लिए चयन हुआ था। उससे पूर्व सिमडेगा की ही बेटी असुंता लकड़ा भारतीय टीम को

कप्तान के रूप में प्रतिनिधित्व कर चुकी है। इधर, सलीमा के चयन से एक बार

फिर सिमडेगा हॉकी के बेहतर भविष्य की उम्मीद जग गई है।

विदित हो सिमडेगा की बेटी सलीमा खेल में दमदार प्रदर्शन करती रही है। कुछ माह पूर्व अर्जेंटिना में आयोजित तीसरे यूथ ओलम्पिक गेम्स में रजत पदक लेकर लौटी भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान  सलीमा टेटे को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित किया था। उन्होंने बताया कि इन दोनों खिलाड़ियों के भारतीय महिला टीम में चयन होने पर खेल निदेशक अनिल कुमार सिंह, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, हॉकी झारखंड  के महासचिव विजय शंकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद, असुंता लकड़ा,संयुक्त सचिव माइकल लाल, प्रतिमा बरवा, कोषाध्यक्ष आश्रिता लकड़ा, जयंत केरकेट्टा, दशरथ महतो, हॉकी सिमडेगा के कमलेश्वर मांझी, ओपी अग्रवाल, रामकैलास राम, सुनील तिर्की आदि ने बधाई दी है।

डीसी ने सलीमा को दी बधाई

भारतीय महिला हॉकी टीम में सलीमा के चयन पर उपायुक्त जटाशंकर चौधरी ने भी हर्ष जताते हुए उनको बधाई दी है। कहा है कि यह जिले के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि सलीमा खेल में और बेहतर प्रदर्शन कर

भारतीय टीम का कप्तान के रूप में प्रतिनिधित्व करें, इसके लिए वे शुभकामना देते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.