बदलाव के लिए पहल करेगी झारखंड पार्टी
सिमडेगा: झारखंड पार्टी ने आगामी उपचुनाव समेत लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पूरे दम-खम के साथ
सिमडेगा: झारखंड पार्टी ने आगामी उपचुनाव समेत लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पूरे दम-खम के साथ उतरने का निर्णय लिया है। पार्टी के पदाधिकारियों ने रविवार को इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी। पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष रूबेन डांग ने कहा कि है कि झारखंड के राजनीतिक इतिहास में झारखंड पार्टी का नाम एक आंदोलनकारी पार्टी के रूप में दर्ज है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का गठन के लिए झारखंड पार्टी के बैनर तले झारखंड आंदोलन का शुभारंभ किया गया था। जयपाल ¨सह मुंडा व होरो के नेतृत्व में आंदोलनरत झारखंड पार्टी की आंदोलनकारी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया था। पर वे लोग सफल नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि झारखंड पार्टी यहां के मूल निवासियों के हक-अधिकार के लिए एवं बदलाव लाने के लिए पहल करेगा। मौके पर सबन होरो, बुधराम तिर्की, अजय कोंगाड़ी, नेल्शन टोपना आदि मौजूद रहे।