5 दिनों के पैरोल पर पूर्व मंत्री एनोस एक्का पहुंचे घर, परिवार ने जताई खुशी
पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। बेल मिलने की उम्मीद है। उन्होंने किसी प्रकार की राजनीतिक टिप्पणी करने से इंकार किया।
By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 08:03 AM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2019 08:03 AM (IST)
सिमडेगा, जासं। पैरोल की अनुमति मिलने पर पूर्व विधायक एनोस एक्का गुरुवार को शाम में सिमडेगा पहुंचे। शहर के ठाकुरटोली स्थित आवास पर पहुंचने पर एनोस एक्का का उनकी पत्नी सह जिप अध्यक्ष मेनोन एक्का व परिवार के सदस्यों ने स्वागत किया। इस मौके पर एनोस एक्का ने किसी प्रकार की राजनीतिक टिप्पणी करने से इंकार किया। बस इतना कहा कि उन्हें न्यायालय पर भरोसा है। बेल मिलने की उम्मीद है। इसके बाद ही राजनीतिक मुद्दों पर बात करेंगे। पार्टी के अन्य पदाधिकारी अपना कार्य करते रहेंगे। मौके पर परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। विदित हो कि एनोस एक्का पारा शिक्षक मनोज की हत्या मामले में सजायाफ्ता हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें