Move to Jagran APP

जाति-धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वालों से रहें सावधान: एनोस

कोलेबिरा झारखंड पार्टी के तत्वावधान में शनिवार को नगर भवन में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 09:26 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 06:14 AM (IST)
जाति-धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वालों से रहें सावधान: एनोस
जाति-धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वालों से रहें सावधान: एनोस

कोलेबिरा: झारखंड पार्टी के तत्वावधान में शनिवार को नगर भवन में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का, कार्यकारी अध्यक्ष किरण आइंद, प्रधान महासचिव अशोक भगत, युवा अध्यक्ष आइरिन एक्का, जिलाध्यक्ष मतीयस बागे आदि उपस्थित थे। एनोस एक्का ने कहा कि झारखंड पार्टी का कोई जाति और धर्म नहीं है। यहां सभी धर्म और जाति के लोगो को समान नजर से देखा जाता है। उन्होंने कहा कि विरोधी लोग जनता को झापा व उनसे बरगलाने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर लोगों को लड़वाने वाले भाजपा और कांग्रेस के नेता को झापा कभी सफल नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि वे हर ग्रामीण के आंगन में जाकर दु:ख दर्द सुनेंगे और सेवा करेंगे। कार्यक्रम में अशोक भगत सहित सभी अतिथियों ने भी अपने संबोधन में झारखंड पार्टी को मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने पार्टी का दामन थामा, जिसे माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मौके पर अमरेन समद, जेरोंग डांग, सहजाद हसन,अभिषेक कुमार, समीर अहमद, सुगड़ जड़िया, शेख मुस्तफा, सुनिल सोरेंग,अमन खेस, अरुण सिंह, केदारनाथ सोनी, रुसु सिंह सहित सभी पंचायत से झापा के कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे। जनता की सेवा ही लक्ष्य: आइरिन

loksabha election banner

कोलबिरा: कार्यक्रम के दौरान आइरिन एक्का ने कहा कि आप लोगों का प्यार और स्नेह ही मुसीबत में हम सबो को लड़ने की ताकत देता था। उन्होंने कहा कि वो अपने पापा की तरह लोगों की सेवा करना चाहती है। जहां जरूरत होगी वहां बेटा बनकर और बेटी बनकर अपना पूरा काम करूंगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जनता को गुमराह करते हुए गलत जानकारी दे रहे है जिनसे सचेत रहने की जरूरत है। उन्होंने युवा शक्ति को राष्ट्र शक्ति बताते हुए कहा कि एनोस एक्का के मागदर्शन में वो विकास को रफ्तार देते हुए सबके मान सम्मान के लिए काम करने की बात कही। मिस कॉल कर बने झापा के सदस्य

कोलबिरा: कार्यक्रम में पार्टी द्वारा नए सदस्य बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने की जानकारी दी। पार्टी के प्रधान महासचिव अशोक भगत ने बताया कि पार्टी के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.