Move to Jagran APP

मानव तस्कर गिरफ्तार, 6 लड़कियां हुई मुक्त

संवाद सहयोगी सिमडेगा जिला पुलिस ने शनिवार को मानव तस्कर भोला साहु को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 09:53 PM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 09:53 PM (IST)
मानव तस्कर गिरफ्तार, 6 लड़कियां हुई मुक्त
मानव तस्कर गिरफ्तार, 6 लड़कियां हुई मुक्त

संवाद सहयोगी, सिमडेगा: जिला पुलिस ने शनिवार को मानव तस्कर भोला साहु को गिरफ्तार किया है। वहीं उसके निशानदेही पर दिल्ली से 6 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है। भोला साहु स्थायी रूप गुमला जिले के बसिया थाना अंतर्गत रामजड़ी कुम्हारी का रहने वाला है। फिलहाल वह दिल्ली के मोतीनगर थाने के सुदर्शन पार्क में रहकर प्लेसमेंट एजेंसी के आड़ में मानव तस्करी का धंधा चला रहा था। वहीं बरामद की गई लड़कियां सिमडेगा व गुमला जिले की हैं। एसपी संजीव कुमार ने प्रेस वार्ता कर इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एएचटीयू थाना में कांड संख्या 12-19 के तहत प्राथमिक अभियुक्त कोलेबिरा निवासी अजय नायक को गिरफ्तार किया गया था। जिसने बताया था कि उसने दो लड़कियों को भोला साहु को सौंप दिया था। बाद में पुलिस ने इस मामले में अप्राथमिक अभियुक्त भोला साहु को गिरफ्तार किया। उसके निशानदेही पर उक्त दो लड़कियां समेत कुल छह लड़कियों को दिल्ली के अलग-अलग जगहों से बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि इसके लिए गठित टीम में पुलिस निरीक्षक रवि प्रकाश राम, एएचटीयू थाना के सअनि सत्येन्द्र कुमार सिंह, प्रशिक्षु पुअनि रविरंजन पांडेय, विजेता भारती, आरक्षी सियोन सुरीन, मनोज मंडल आदि के द्वारा उक्त कार्रवाई की गई। एसपी ने बताया कि जिले से हो रहे मानव तस्करी पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी संजीदगी के साथ कार्य कर रही है। इसके लिए सभी थानों में बकायदा एएचटीयू पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जो संबंधित मामलों की गहनता से छानबीन करते हुए समुचित कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल, जनता दरबार आदि माध्यमों से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिससे लोग मानव तस्करी में संलिप्त लोगों को चिह्नित कर सकें। उन्होंने बताया कि जिले में सक्रिय मानव तस्करों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.