आगामी 23 को सिमडेगा में दहाड़ेंगे हेमंत सोरेन
संवाद सहयोगी सिमडेगा झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की बैठक जिलाध्यक्ष किशोर डांग की अध्
संवाद सहयोगी, सिमडेगा : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की बैठक जिलाध्यक्ष किशोर डांग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया है की सभी प्रखंड से भारी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित हों। बताया गया कि 23 सितंबर को अपराह्न 6 बजे झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन सिमडेगा पहुंचेंगे एवं 24 सितंबर 11 बजे सिमडेगा बाजारटांड़ में आम सभा को संबोधित करेंगे। आगामी सिमडेगा कॉलेज मे छात्र मोर्चा का चुनाव 19 सितंबर हो रहा है। छात्र मोर्चा का चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा का समर्थन रहेगा। बैठक में मुख्य रूप से झामुमो जिला सचिव सफीक खान, पूर्व विधायक सह केंद्रीय सदस्य बसंत लोंगा, केंद्रीय सदस्य राकेश लकड़ा, केंद्रीय सदस्य सेतेन टोपनो, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष फुलकुंवारी समद, जिला उपाध्यक्ष ऑस्कर डांग, जिला उपाध्यक्ष मो. लाला उर्फ साकीर,जिला उपाध्यक्ष नारायण मांझी, नगर अध्यक्ष मुकुल आरला, नगर उपाध्यक्ष नीरज लोहरा,जिला प्रवक्ता हरिनारायण उरांव आदि उपस्थित थे।