हरिकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
बानो : कोलेबिरा: कोलेबिरा प्रखंड के कल्हाटोली स्थित मां बाघचंडी मंदिर के तीन दिवसीय स्थापन
बानो : कोलेबिरा: कोलेबिरा प्रखंड के कल्हाटोली स्थित मां बाघचंडी मंदिर के तीन दिवसीय स्थापना दिवस महोत्सव के दूसरे दिन अष्ट प्रहरी अखंड हरिकीर्तन आरंभ हुआ।हरिकीर्तन सुबह छह बजे नामकरण कार्यक्रम के साथ आरंभ किया। पंडित भरतु दुबे व लखेश्वर पंडा ने नाम कार्यक्रम संपन्न कराया। हरिकीर्तन में रामजड़ी, कोलेबिरा, बानो, लचरागढ़, उकौली, बरसलोया, टूटीकेल,कल्हाटोली के अलावे ओड़िशा के कीर्तन मंडली शामिल हुई। हरि कीर्तन में महिलाओं की भीड़ अधिक रही। ओड़िशा से आए कीर्तन मंडली के सदस्यों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। तीन दिवसीय महोत्सव में प्रसाद दुकान व मिठाई दुकान में लोगो की भीड़ लगी रही।वहीं मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने विशेष-पूजा अर्चना की।14 फरवरी को भंडरा ,पूर्णाहुति व 11 बजे से नगर भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने मे तारकेश्वर ¨सह, भोला साहु, टोनी अग्रवाल, रंजीत ¨सह, पंचम ¨सह,¨चतामणि पत्ती,जितेन साहू, ललित कुमार, मोतीलाल साहू, सुधीर कुमार, सुदर्शन कुमार, रोहित कुमार, रंगबहादुर ¨सह आदि की अहम भूमिका रही।