लठ्ठाखम्हन को हराकर घुटबहार बनी विजेता
ठेठईटांगर : प्रखंड के कुड़पानी में नव युवक संघ हॉकी एसोसिएशन कुड़पानी की ओर से आ
ठेठईटांगर : प्रखंड के कुड़पानी में नव युवक संघ हॉकी एसोसिएशन कुड़पानी की ओर से आयोजित 15 वीं नवयुवक संघ हॉकी प्रतियोगिता कुड़पानी का फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मैच घुटबहार और लठ्ठाखम्हन के बीच खेला गया, जिसमें घुटबहार की टीम 2-0 गोल से लठ्ठाखम्हन को पराजित कर विजेता हुई। वहीं तीसरा स्थान फरसापानी को मिला। प्रतियोगिता 26 अक्टूबर से शुरू हुई थी। प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवम तृतीय स्थान लाने वाले टीम को खस्सी देकर सम्मानित किया गया।समापन समारोह में मुख्य जिला परिषद अध्यक्ष मेनोन एक्का, विशिष्ठ अतिथि हॉकी सिमडेगा के महासचिव मनोज कोनबेगी ,एवम संघ के अध्यक्ष विजय प्रसाद ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। पुरस्कार वितरण हॉकी सिमडेगा मनोज कोनबेगी, कोंमेंजरा पंचायत के मुखिया नरेंद्र बड़ाईक एवम अन्य अतिथियों ने किया।आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से अध्यक्ष विजय कुमार प्रसाद, उपाध्यक्ष सामुएल समद, सचिब धनेश प्रधान, रामचरण बड़ाईक, अनिल कुजूर, अमित कुजूर, रोशन केरकेट्टा, संदीप केरकेट्टा,अशोक प्रधान,अजय प्रधान,बसन्त बा ,कैलास प्रधान इत्यादि ने निभाई।