भाजपा ने 20 हजार घरों पर लगाया पार्टी का झंडा
सिमडेगा:भाजपा का मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान बुधवार से शुरू से प्रारंभ हुआ। अभियान
सिमडेगा:भाजपा का मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान बुधवार से शुरू से प्रारंभ हुआ। अभियान 2 मार्च तक चलेगा। इस अभियान की शुरुवात जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर ने अपने आवास पर पार्टी का झंडा एवं स्टिकर लगाकर किया और अपने बूथ पर अभियान चलाया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा के करोड़ो कार्यकर्ता पूरे देश में अपने-अपने घरों में झंडा एवं स्टिकर लगाकर
भाजपा को आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ केंद्र में फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प ले रहें हैं।यह अभियान बहुत ही प्रभावी है।इससे पार्टी का वैचारिक आधार मजबूत होगा। पूरे जिले में 20 हजार झंडा लगाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जिला के सभी बूथों पर पूरे उत्साह के साथ अभियान में शामिल होने की अपील की। मौके पर पिछड़ी जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामबिलास बड़ाईक, कोनपाला मंडल अध्यक्ष प्रदीप जयसवाल, कोलेबिरा विस्तारक पशुपतिनाथ पारस, जोगेंद्र राम,संजय केवट इत्यादि लोग शामिल थे।