धूमधाम से मना प्रकृति पर्व करमा, खूब थिरके लोग
सिमडेगा: जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में गुरुवार को प्रकृति का पर्व करमा हर्षोंल्लास के
सिमडेगा: जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में गुरुवार को प्रकृति का पर्व करमा हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। भक्तों ने संध्याकाल में करमा की डाली को घर के आगंन में स्थापित कर विधि विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की। खासकर बहनों ने उपवास रहकर बड़ी श्रद्धा के साथ करमा पूजन किया एवं अपने भाईयों की कुशलता के लिए कर्म देव से प्रार्थना की। जिसके बाद रात्रि में पूजा जागरण करते हुए नृत्य व गीत गाए। मांदर की थाम पर लोग खूब झूमे। इधर शहर के केन्द्रीय सरना समिति के द्वारा सरना स्थल पर करमा महोत्सव का आयोजन किया गया। जहां पर बाबू लाल पहान ने पारंपरिक रीति रिवाज से करमा डाल की पूजा अर्चन कराई तथा कर्मा-धर्मा की कथा सुनाई। जिसके बाद समिति के सदस्यों के द्वारा अतिथियों को जावा भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद भगत ने सभी व्रतियों को शुभाकामना देते हुए करमा पर्व पर प्रकाश डाला । वहीं पूजा अर्चन के बाद महिलाओं पारम्परिक वेश- भूषा में ढोल नगाडों की थाप पर रात भर झूमते रहे। इधर पूरे सरना स्थल को फूलों व रंग बिरंगे बिजली के बल्बों से सजाया गया था। इधर जिला प्रशासन के द्वारा भी सुरक्षा की ²ष्टि से सरना स्थल में महिला व पुरूष जवान तैनात किये गये थे। मौके पर बड़ी संख्या में आम लोग भी इस महोत्सव में शामिल हुए। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी करमा का पर्व धूमधाम के साथ-मनाया गया। इधर शुक्रवार को करम डाल विसर्जन कर महिलाएं अपना उपवास तोड़ेंगी।