विहिप ने पाहन-पुजार और बैगा को किया सम्मानित
विश्व ¨हदू परिषद आपके द्वार जन जागरण अभियान के तहत संघ के पदाधिकारियों ने जलडेगा प्रखंड के विभिन्
विश्व ¨हदू परिषद आपके द्वार जन जागरण अभियान के तहत संघ के पदाधिकारियों ने जलडेगा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान विहिप के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने गांव-घर में जाकर लोगों से मुलाकात की। साथ ही पाहन-पुजार एवं बैगा को सम्मानित किया। मौके पर मौजूद विहिप जिलाध्यक्ष कौशल राज ¨सह देव ने लोगों से संबोधित करते हुए कहा कि लोग अपने धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक क्षेत्र में जागरूक हों। अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। साथ ही सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। इस दौरान गांव के लोगों से स्वच्छता पर ध्यान देने एवं प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा करने की बात भी कही गई। इस मौके पर मठ-मंदिर प्रमुख भुवनेश्वर सेनापति ने कहा कि ग्रामीण मिलजुलकर मठ, मंदिर एवं सरना स्थलों की देखरेख सुनिश्चित करें। इसके अनावा जिला मंत्री नारायण दास ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया। मौके पर जिला कार्यकारिणी सदस्य रवि वर्मा, कमल कुमार, चंद्रेश्वर पाहन, बुधु पाहन, रणविजय, कमलेश,रूक्मणि देवी, शशि देवी आदि उपस्थित रहीं।