पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित नेहरू
सिमडेगा: जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामनारायण रोहिल्ला की अध्यक्षता में देश प्रथम प्रधानमंत्री स्
सिमडेगा: जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामनारायण रोहिल्ला की अध्यक्षता में देश प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू एवं स्वतंत्रता सेनानी तथा गांधीवादी स्व गंगा विष्णु रोहिल्ला की पुण्य तिथि जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर रामनारायण ने कहा कि स्वतंत्र भरत के निर्माण में नेहरू जी की अहम भूमिका थी। वह देश के दलित, शोषित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग को सशक्त बनाने के लिए सतत प्रयत्नशील रहे। भारत में जितने बड़े-बड़े बांध व कल-कारखाने खुले। सभी पंडित जवाहर लाल नेहरू की देन हैं। वरीय उपाध्यक्ष डीडी ¨सह ने कहा गंगा विष्णु रोहिल्ला पंजाब से चल कर ओडिशा के रास्ते स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ते हुए सिमडेगा मे अंतिम पड़ाव किए। उसके बाद कांग्रेस नरम दल की स्थापना करते हुए कांग्रेस के उत्थान के लिए काम किया। मौके पर मो सम्मी आलम, अनूप लकड़ा, कैलाश बमलिया, कौशल रोहिल्ला, खुशी राम कुमार, सत्येन्द्र रोहिल्ला, सोनू कुमार, रोसा केरकेट्टा आदि उपस्थित थे।