कुटुंगिया पारिस में मना मोनिका पर्व
सिमडेगा: जिले के जलडेगा प्रखंड के कुटुंगिया पारिस में रविवार को संत मोनिका पर्व मनाया
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Aug 2018 09:14 PM (IST)Updated: Sun, 26 Aug 2018 09:14 PM (IST)
सिमडेगा: जिले के जलडेगा प्रखंड के कुटुंगिया पारिस में रविवार को संत मोनिका पर्व मनाया गया। इस दौरान चर्च में आयोजित कार्यक्रम म ें उपस्थित धर्मावलंबियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी के अनिल कंडुलना ने कहा कि संत मोनिका माताओं की आदर्श है। उनके नीति व सिद्धान्त पर हम सभी लोगों को चलना चाहिए और अपने परिवार में शांति बनाए रखे। उन्होंने कहा कि एकता में बल होता है, इसलिए परिवार के सभी एक दूसरे से मिल जुल कर रहें। कार्यक्रम के पूर्व पल्ली पुरोहित सुशील गुड़िया के द्वारा मिस्सा बलिदान किया गया। मौके पर फा अजीत, फा अनूप के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें