पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सभी लोग करें पौधारोपण:डीएफओ
जासंसिमडेगाविश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वन प्रमंडल सिमडेगा परिसर में पौधारोपण किया गया।
जासं,सिमडेगा:विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वन प्रमंडल सिमडेगा परिसर में पौधारोपण किया गया।इस मौके पर डीएफओ प्रवेश अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारियों ने अशोक, बेल,
करम आदि के पौधे लगाए।इस मौके पर डीएफओ ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा से हमारी सुरक्षा ही होगी।इसलिए हम सबों को नियमित रूप से पौधारोपण करना चाहिए। साथ ही वनों
की भी सुरक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा आज कोरोना संकट के बीच लॉक डाउन से भले ही लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है। लेकिन वाहनों एवं फैक्ट्रियों के बंद होने से पर्यावरण अनुकूल हुआ है। डीएफओ ने बताया कि जिले में इस बार मॉनसून सीजन में लगभग साढ़े तीन लाख पौधे लगाए जाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के गांव में किया पौधारोपण
सिमडेगा:अपने जन्म दिवस सह विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हॉकी सिमडेगा के महासचिव मनोज कोनबेगी ने हॉकी खिलाड़ियो के बीच वृक्षारोपण कर एवम फलदार पेड़ साही लीची के पौधे वितरण कर मनाया। इस मौके पर मनोज कोनबेगी अपने सहयोगी हॉकी सिमडेगा के संयुक्त सचिव कमलेश्वर मांझी के साथ जिला मुख्यालय से 35किलोमीटर दूर राज्य को सबसे अधिक राष्ट्रीय एवम अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी देने वाले गांव करंगागुड़ी विद्यालय परिषर पहुंचे,जहां विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य फादर पौलुस बागे के साथ मिलकर पौधारोण किया।मौके पर खिलाड़ियों एवम अभिभावकों के बीच लीची पेड़ का वितरण कर और उन्हें लगाने के लिए प्रेरित किया।मौके पर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग,राष्ट्रीय खिलाड़ी दीप्ति कुल्लू, नीरू कुल्लू, निक्की कुल्लू, एलिन डुंगडुंग, दीपलीन केरकेट्टा,जमुना कुमारी सहित 18 खिलाड़ी उपस्थित थे। पौधा वितरण में फादर पौलुस बागे, कमलेश्वर मांझी,टितुस बड़ा,जुलुयूस कुल्लू इत्यादि उपस्थित थे। सिमडेगा कॉलेज में हुआ पौधोरोपण
सिमडेगा:नेहरू युवा केंद्र सिमडेगा ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण का कार्यक्रम किया। इस अवसर पर जिला में मुख्य रूप से सिमडेगा कॉलेज सिमडेगा के परिसर में पौधारोपण किया गया।कॉलेज परिसर में आम,जामुन, शरीफा, नीम जैसे पौधा को लगाया गया। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक श्री रोशन कुमार ने भी पौधारोपण कर बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय परिवर्तन को रोकने के लिए इसे बहुत जरूरी बताया। इस अवसर पर एनएसएस से प्रोफेसर विद्या शंकर कुमार ने भी पौधारोपण कर आने वाले समय में इसकी आवश्यकता के बारे में बताया।इसके अलावा बाकी के सभी प्रखंडों में पौधारोपण का कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों और युवा मंडल के सदस्यों के द्वारा किया गया।