चयनित 16 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र
सिमडेगा: राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड सरकार रांची तथा झारखंड कर्मचारी चयन
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 09:16 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 09:16 PM (IST)
सिमडेगा: राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड सरकार रांची तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा राजस्व कर्मचारी संपत्ति राजस्व उप निरीक्षक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।उपायुक्त जटाशंकर चौधरी के द्वारा जिला के 16 नव चयनित अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र दिया। उपायुक्त ने नौकरी पाने वाले अभ्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अच्छे से अपने दायित्वों को निर्वहन करने तथा जनता के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा। मौके पर अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें