अनियमित विद्युतापूर्ति से लोग परेशान
ठेठईटांगर: प्रखंड में बिजली की अनियमित आपूर्ति ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मरम्मत
ठेठईटांगर: प्रखंड में बिजली की अनियमित आपूर्ति ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मरम्मत के नाम मे 10-12 घंटे बिजली कटनी आम हो गयी है। जब इस बात की लोग पदाधिकारी से दूरभाष पर शिकायत करते है, तब बिजली आपूर्ति कुछ देर के लिए प्रारम्भ होती है फिर पुन: कुछ देर के बाद आपूर्ति ठप हो जाती है। प्रखंड में शनिवार को दिन भर बिजली का आना जाना के बाद शाम में 6 बजे बिजली गयी, तो रात के 12 बजे उस समय प्रारम्भ की गई जब सहायक अभियंता को फोन कर बिजली न होने की जानकारी दी गयी। इसके बाद पुन: रविवार को सुबह 7 बजे बिजली कटी तो फिर सहायक अभियंता से संपर्क करने पर 12 बजे बिजली प्रारम्भ हुई और कुछ देर के बार फिर से गायब हो गयी, जो समाचार लिखे जाने तक गायब है। इस सम्बंध में जब कनीय अभियंता इस महतो से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि शनिवार की रात 10 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो गयी थी, किन्तु कर्मियों द्वारा उन्हें ठेठईटांगर में विद्युत आपूर्ति प्रारम्भ नही किये जाने के बारे में कोई जानकारी नही दी थी। वहीं रविवार को भी मरममत का कार्य सुबह 10 बजे ही पूर्ण होने के बाद बिजली आपूर्ति प्रारम्भ कर दी गयी थी, एमजीआर पुन: कर्मियों द्वारा ठेठईटांगर में बिजली आपूर्ति प्रारंभ नहीं किया गया है ये जानकारी उन्हें नहीं दी गयी। जिसके कारण अभी उन्हें सूचना मिली और बिजली प्रारम्भ करा दी गयी।