विशेष दस्ते ने जंगली हाथी को क्षेत्र से खदेड़ा
बानो:वन विभाग की पहल पर हाथी भगाओ दल ने क्षेत्र में उत्पात मचा रहे हाथी को ओड़िशा की जंगल की ओर खदेड़ दिया गया। इस क्रम में भी हाथी ने जाते-जाते राएइ लगभग में दो बजे गिरदा लोहरा टोली के रंगनाथ बड़ाईक के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार रात में जब हाथी गांव में घुसा तो इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। रात में सिल्ली आये16सदस्यी टीम के साथ वन कर्मी गिरदा पहुंचे। इसके बाद मशाल आदि की मदद से हाथी को ओडिशा के जंगली क्षेत्र की ओर खदेड़ दिया।
इस क्रम प्रखंड के जोनोदा ,गेनमेर ,जमतई, पनियासाल ,हुरदा आदि जगहों में वन विभाग के पदाधिकारियों ने लोगों के बीच जागरूकता अभियान चला कर हाथी भगाने तथा बरतने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर वनकर्मी लोलस बाड़ा, अविनाश वीसी, अमित ¨मज आदि लोग उपस्थित थे।