फसलों को बर्बाद कर रहे हाथी
जलडेगा : प्रखंड के खरवागढ़ा जंगल में जंगली हाथियों का झुंड के जमे होने के कारण क्षेत्र
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Nov 2017 03:01 AM (IST)Updated: Fri, 03 Nov 2017 03:01 AM (IST)
जलडेगा : प्रखंड के खरवागढ़ा जंगल में जंगली हाथियों का झुंड के जमे होने के कारण क्षेत्र में दहशत का वातावरण बना हुआ है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार झुंड में 12-13 की संख्या में जंगली हाथी है,जो उनके खेतों में लगे फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के रेंजर को मामले की जानकारी दी है, जिस पर रेंजर विनोद कुमार ने बांकुड़ा से हाथी भगाने वाले दल को बुलाने का आश्वासन दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें