श्रद्धा-उमंग की बह रही धारा, माता के लग रहे जयकारा
सिमडेगा: नौ दुर्गे की साधना व आराधना का महापर्व दशहरा को लेकर पूरे जिले भर में श्रद्धा एवं
सिमडेगा: नौ दुर्गे की साधना व आराधना का महापर्व दशहरा को लेकर पूरे जिले भर में श्रद्धा एवं उल्लास की धारा बह रही है। चहुंओर दुर्गोत्सव की धूम है। भक्तिमय गीत-संगीत, वैदिक मंत्रों के उच्चारण एवं आरती-पूजन से वातावरण में भक्ति का रस घुला हुआ है। श्रद्धालु तन-मन से माता के पूजन, दर्शन,प्रार्थना में जुटे हुए हैं। इधर पंडालों में बुधवार को महाष्टमी के मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर मां अंबे का पूजन-एवं दर्शन किया। पूजा-अर्चना का सिलसिला दोपहर के बाद तक चलता रहा। पंडालो में आचार्यो के द्वारा नवरात्र के आठवें दिन महागौरी की पूजा-अचर्ना कराई गई। जिसके बाद उनके द्वारा दुर्गा सप्तशती के पाठ का वाचन किया गया। पूजा-पंडालों में आरती के पश्चात प्रसाद के रूप में मिष्ठान एवं अन्य सामग्री वितरित किए गए। इधर संध्या में भी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंडाल में दर्शन-पूजन के लिए महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग कतार बनाए गए हैं। जिले के सभी पंडालों में धूमधाम में मां दुर्गे की पूजा-अर्चना की जा रही है। आठों पूजा पंडाल में भक्ति-भाव से हो रही अंबे की पूजा सिमडेगा:शहर के आठों पूजा पंडालों में पूरी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मां अम्बिके की पूजा-अर्चना की जा रही है।
1. ¨प्रस चौक में अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर, निरंजन प्रसाद,अनुप श्रीवास्तव अनुज बक्शी, दीपक पूरी, उमाचरण केशरी, शिवचरण प्रसाद आदि पूजा में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। यहां मां के दरबार को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
2. शहर के पूर्वी भाग में स्थित कुंजनगर में भी इस वर्ष से पंडाल बनाकर मां दुर्गे की पूजा-आराधना की जा रही है। डीडी ¨सह, शीतल प्रसाद, सत्येन्द्र रोहिल्ला, मोहन साहु आदि सहयोग प्रदान कर रहे हैं। पंडाल परिसर में बच्चों के लिए ट्वाय ट्रेन एवं झूला भी लगाया गया है।
3. श्रीरामजानकी मंदिर परिसर में बांस की कलाकृति से पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जहां मां दुर्गे की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है।
4. नगर भवन में ओंकार पूजा समिति के द्वारा आकर्षक साज-सज्जा कर मां के दरबार को सजाया गया है। पंडाल परिसर में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है।अध्यक्ष दीपनारायण दास के नेतृत्व में यहां धूमधाम से पूजा-अर्चना आदि कराई जा रही है। 5. सामटोली में भी भव्य पूजा पंडाल बनाया गया है। दुर्गा पूजा समिति शामटोली में अध्यक्ष रामनंद पांडेय की अगुवाई में पूजा-अर्चना कराई जा रही है।
6. रामनगर पावर हाउस दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष घनश्याम केशरी की अगुवाई में पुरोहित सरोज मिश्र, सह पुरोहित, अमित पाठक, यजमान गुलाब यादव आदि मां की पूजा-आराधना में जुटे हुए हैं।
7. नवयुवक संघ नीचे बाजार के द्वारा नीचे बाजार स्थित दुर्गा पंडल में प्रतिमा स्थापित कर मां की पूजा-अर्चना की जा रही है।
8. यूथ कंबिनेशन सिमडेगा के द्वारा गुलजार गली स्थित डेली मार्केट में भव्य पंडाल बनाकर मां दुर्गे की पूजा की जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सिमडेगा:दुर्गा पूजा को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रत्येक पंडाल में पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों को तैनात किया गया है। वहीं नियंत्रण कक्ष में दंडाधिकारी एवं पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जहां से जिले भर में विधि-व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। इधर सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है।